Sultanpur News: राधा अष्टमी पर भजन संध्या में भक्ति रस गीतों पर झूमे लोग
सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। शनिवार की शाम मोतिगरपुर बाजार में राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। आयोजक मंडल ने धार्मिक अनुष्ठान कर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति रस गीतों पर लोग देर रात तक लोग झूमते रहे। भजन संध्या की शुरुआत सदर बसपा प्रत्याशी डॉ. मधुलता वर्मा और इंजीनियर रुद्रमणि वर्मा ने मां राधा रानी की पूजा-अर्चना कर की। समाजसेवी मुकुंद मिश्र ने अतिथियों का राधा-कृष्ण का चित्र भेंटकर स्वागत किया। डॉ. मधुलता वर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्व समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों में हर वर्ग के युवा और बुजुर्गों की सहभागिता से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: राधा अष्टमी पर मंदिरों में एक शाम रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.