सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर बालचंद पट्टी गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर बरामदे में सो रही महिला पर हॉकी से हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। पीड़िता अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिजली न होने के कारण वह शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव के ही पट्टीदार नरसिंह नारायन गौतम पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंचा और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी के सिर, दाहिने हाथ और दोनों पैरों में चोटें आईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने ल...