सुल्तानपुर, सितम्बर 22 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार, सुलतानपुर की नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने राणा प्रताप पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी सिंह बिसेन को राणा प्रताप विधि महाविद्यालय का प्रबंधक मनोनीत किया। प्रबंध समिति में ठाकुर प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, देवांश सिंह को सहायक प्रबंधक, विनोद कुमार सिंह को संप्रेक्षक, करुणा शंकर द्विवेदी को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार गुप्ता को विधि परामर्शदाता मनोनीत किया गया। समिति के सदस्यों में योगेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शिव प्रताप...