सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: लंभुआ/ गोसांईगंज। लंभुआ तहसील परिसर के निकट नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय भवन का सोमवार को स्टांप एवं न्यायालय तथा पंजीयन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। अभी तक उपिबंधक कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था। उधर, तहसील परिसर के रैन बसेरे में संचालित हो रहे उपनिबंधक कार्यालय जयसिंहपुर को सोमवार को अपना भवन मिल गया। लंभुआ संवाद के अनुसार मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटा रही है, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष साधू सिंह ने चौकिया रोड पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मंत्री से मांग की। नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय के लोका...