सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में दायर याचिका के संबंध में डीएम इंद्रजीत सिंह सोमवार को विकासखंड व तहसील जयसिंहपुर की ग्राम सभा वैदहा सुकरहिया पहुंचे और वहां हुए विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किए। इस दौरान उन्हेंने नालियों, कुलावों और जल निकासी मार्गों की स्थिति का जायजा राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांचा। मौके पर नाली आदि नदारद मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के अनुसार पूर्व स्थिति को बहाल करने और नाली आदि को पुनर्जीवित कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सभी नालियां एवं जल निकासी मार्ग ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव रोकने और खेती-किसानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: इटैहि...