Sultanpur News: राजकीय बीज भंडार पर बीज ना मिलने से किसानों में दिखा आक्रोश
सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ,संवाददाता। राजकीय बीज भंडार लम्भुआ पर शनिवार को बीज लेने पहुंचे किसान घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। किसानों का आरोप है कि यहां सर्वर नहीं चल रहा है और बायोमेट्रिक में अंगूठा नहीं लग रहा है, जिस वजह से उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज भंडार पर पहुंचे किसान शैलेंद्र यादव ने बताया कि वह काफी देर से लाइन में लगे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने से उनका अंगूठा नहीं लग रहा है। इसी तरह वारिस अली, राम खबर, श्रीधर, उमाशंकर यादव और श्यामलाल समेत अन्य किसानों ने भी यही समस्या बताई। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई का समय निकल रहा है और बीज न मिलने से उनकी बुवाई पिछड़ रही है। दूर-दराज से आने वाले किसानों को किराया खर्च कर बार-बार लौटना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.