Sultanpur News: रविवार को दोस्तपुर आएंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल
सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रविवार को दोस्तपुर पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम हलियापुर-बेलवाई मार्ग स्थित एक निजी मैरिज हाल में प्रस्तावित है।बसपा नेता ओमप्रकाश वर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में कादीपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन के विस्तार तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.