सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। ब्लॉक परिसर में संकल्प सेवा अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली सजाकर स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। महिलाओं ने विभिन्न रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेशों को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों से ब्लॉक परिसर की सुंदरता भी बढ़ी। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। इस दौरान ब्लॉक के कर्मचारी और समूह से जुड़ी...