Sultanpur News: रंगदारी मांगने के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को मिली जमानत
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। रंगदारी मांगने के मामले में 15 दिन से जेल में निरुद्ध पलहीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि को जमानत देते हुए कोर्ट ने जेल से रिहाई का आदेश दिया है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने राजनीतिक दबाव में जबरदस्ती मुकदमा दर्ज करने का आरोप पुलिस पर लगाया। कोतवाली क्षेत्र के करौंदिया निवासी घनश्याम सोनकर ने पलहीपुर की प्रधान सीमा के पति सुमंत यादव उर्फ गोरेलाल पर दो लाख की रंगदारी मांगने और मकान निर्माण रोकने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में 28 अगस्त को हत्या की धमकी और मारपीट की बात भी कही गई है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: चेयरमैन पर मुकदमे के बाद गरमाई रुदौली पालिका की सियासत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.