Sultanpur News: योजना के लाभ के लिए भटक रहे लाभार्थी
सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। शासन ने निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बालसेवा योजना संचालित किया है। योजना के तहत शुरुआत में आफलाइन आवेदन फार्म जमा किया जाता था। जिले के सभी ब्लॉकों से करीब एक हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन किए गए। लेकिन पोटल पर तकनीकी कमी के कारण आवेदन का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। जिससे लाभार्थी परेशान होकर जिला प्रोवेशन कार्यालय का चक्कर काट रहे है। योजना पटल प्रभारी का कहना है कि अभी आवेदन उनके पोर्टल पर शो नही कर रहा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि पोर्टल पर कुछ समस्या थी लेकिन उसे दूर करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल सक्रिय, आज से आवेदन शुरू सत्यापन के लिए सभी एडीओ समाजकल्याण को जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.