सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं/विकास कार्यों की मंडलीय प्रगति समीक्षा बैठक नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में वर्चुअल माध्यम से हुई। इसमें सीएम डैशबोर्ड तथा सीएमआईएस पोर्टल पर धीमी चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने धीमे चल रहे निर्माण कार्य अग्निशमन केन्द्र लम्भुआ के सम्बन्ध में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-14 के एपीएम के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने व शासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया। ऑनलाइन बैठक में मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या राजेश कुमार की ओर से मंडल के सभी जिलों की समीक्षा के दौरान जिला सुलतानपुर के सभी विभागों की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से समीक्षा क...