Sultanpur News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी को अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र निवासी शिवम बीते 21 सितंबर की भोर में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक शिवम पहले भी युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था। जानकारी होने पर उसे बातचीत बंद करने की हिदायत दी गई थी। युवती के नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी तलाश की। पता नहीं चलने पर पुलिस से शिकायत की गई। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.