Sultanpur News: युवक पर पॉक्सो में केस दर्ज
सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले जाकर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शाम को पड़ोसी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मां के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले युवक का उसके घर आना-जाना था। करीब दो माह पहले युवक उसे बहला-फुसलाकर डींगुरपुर बनकेगांव के पास नहर किनारे झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी बिपिन के खिलाफ पॉस्को एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.