सुल्तानपुर, अक्टूबर 27 -- Sultanpur News: हलियापुर, सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 86 के पास मंगलवार को शाम पौने चार बजे के करीब निजी डबल डेकर बस अचानक से डिवाडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यूपीडा टीम के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाले। इस दौरान बस में सवार 37 लोगों को गंभीर चोटे आई। सभी को उपचार के लिए कुमारगंज फैजाबाद भेजा गया। जहां से गंभीर रुप से घायल दस लोगों को दर्शन नगर रेफर किया गया। जांच में सामने आया कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस ईंट भट्ठा मजदूरों को बिहार से लेकर लखनऊ जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलट बस बिहार के नेवादा से मजदूरों को लेकर लखनऊ और बाराबंकी स्थित किसी ईंट भट्ठे पर पहुंचाने के लिए जा रही थी। बस में महिल...