Sultanpur News: मॉडल गांव की परखी व्यवस्था
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। ब्लॉकपुर केब्लॉक से के मॉडल गांव के रूप में चयनित पालियागोलपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। टीम ने आरआरसी सेंटर, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज पांडे के सामने रखते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। सहायक विकास अधिकारी विजय वर्मा, सचिव योगराज पटेल, कंसल्टिंग इंजीनियर और खंड प्रेरक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए 'मेरा कूड़ा, मेरी जिम्मेदारी' अभियान की जानकारी दी गई। बच्चों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा कचरे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.