सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: कूरेभार, सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मेला देखकर घर लौट रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों आपस में जमकर मारपीट किए। आरोप है कि सात लोगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला किया। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उसे सीएचसी कूरेभार से जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रतापपुर गांव निवासी श्याम बहादुर के मुताबिक, 24 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उनका बेटा अर्जुन, करन और भतीजा सतीश मेला देखकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह घर पहुंचे यु...