सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला विभाग की अब दो नम्बर की लिफ्ट खराब हो गई है। पांच तल तक मरीजों को सीढ़ियों से पैदल जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मरीजों के लिए परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला विभाग में दो लिफ्ट लगाई है। वहीं पुरुष विभाग में पांच लिफ्ट लगाई गई है। ऐसे में दोनों विभागों में कुल पांच लिफ्ट लगाई गई है। इसमें महिला विभाग में मरीजों के लिए एक नम्बर व दो नम्बर लिफ्ट है। इसी से डॉक्टर व तीमारदार दोनों के लिए आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह से पुरुष विभाग में पांच लिफ्ट में से दो डॉक्टरों व एक क्रिटिकल मरीजों और दो सामान्य मरीजों के आने-जाने के लिए लगाई गई है। लेकिन महिला...