सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला विभाग में इन दिनों बेड का संकट गहरा गया है। गर्भवती को प्रसव के लिए भर्ती किए जाने के बाद उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है। प्रसव के बाद मरीजों को स्टेचर पर ही लिटाया जा रहा। बेड मरीजों को खोजे नहीं मिल रहा है। इससे प्रसूताओं और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज के लिए कुल 620 बेड की व्यवस्था है। इसमें महिला विभाग के लिए 100 बेड शामिल किया गया है। इसके अलावा आयुष्मान वार्ड में भी 10 बेड पर गर्भवती के इलाज की व्यवस्था की गई है। सुविधा के लिए पुरुष और महिला विभाग को दो हिस्सों में किया गया है। जिसमें दोनों विभाग में रख-रखाव बेहतर बनाए रखने के लिए अलग-अलग सीएमएस की तैनाती की गई है। मेडि...