Sultanpur News: मुसाफिरखाना देवरा मार्ग पर बह रहा नहर का पानी
सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: बल्दीराय, सुलतानपुर । बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चकटेरी हैहनाकला गांव के निकट मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग पर शारदा नहर से निकले रजबहा का पानी उफान पर आने से सड़क पर बह रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर विभाग द्वारा कराई गई सिल्ट सफाई केवल औपचारिकता साबित हुई है। समय पर और प्रभावी ढंग से सफाई न होने के कारण पानी का बहाव बाधित हो गया और रजबहा का पानी सड़क पर फैल गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि नहर की पटरी मजबूत न होने के कारण भी पानी सीधे सड़क पर आ गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। यह स्थान बल्दीराय तहसील से महज कुछ ही दूरी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.