Sultanpur News: मुठभेड़ में दिलीप हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, नवम्बर 22 -- Sultanpur News: अखण्डनगर। क्षेत्र में 16 नवंबर को हुई दिलीप चौहान हत्याकांड में वांछित तीसरे आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजमपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि 21/22 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अंडरपास के पास घेराबंदी की थी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जगदीशपुर साडी निवासी आरोप चौहान (24) पुत्र राजेश चौहान घायल हो गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.