सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता। गुरुवार को दोपहर बाद मौसम खराब होने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, लाइन में खराबी आने के कारण देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फाल्ट मिल गया है ठीक होने के तत्काल बाद विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। लंभुआ में गुरुवार को दिन में लगभग डेढ बजे अचानक रजवारे रामपुर से आने वाली मुख्य लाइन में खराबी आ गई। 33 हजार लाइन से पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती है। इसी विद्युत उपकेंद्र से गारवपुर उपकेंद्र को भी आपूर्ति होती है। पांडेयपुर उपकेंद्र से पांडेयपुर, टाउन व धारपुर फीडर से जुड़े गांव को आपूर्ति की जाती है। तहसील दफ्तर, आवास, नगर पंचायत के 15 मोहल्ले के अलावा तमाम सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान पांडेयपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़...