Sultanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आवेदन की शुरू हुई जांच
सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिए डेढ़ हजार से अधिक आवेदन हुए है। विकास खंडवार हुए आवेदन पत्रों का सत्यापन पंचायत सचिव, खंड विकास अधिकारी व एडीओ समाजकल्याण के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया है। जिससे पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम इसी माह के अंत तक आयोजित होने की संभावना है। जिला समाजकल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन हुए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होने के बाद पात्र लोगों को सूचित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आज से सामूहिक विवाह में निर्धन कन्याओं के पीले होंगे हाथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.