Sultanpur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 39 मरीजों का हुआ उपचार
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर एक बजे तक 39 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।मेले में 12 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं, जबकि तीन किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह यादव ने बताया कि मेले में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, छींक और एलर्जी की समस्या से पीड़ित मिले। सोफिया, आरती, शुभम, गया प्रसाद, कमरजहां, प्रिया, हसीना, और ऊषा समेत कई मरीजों ने एलर्जी की शिकायत पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। सभी मरीजों को आवश्यक उपचार के साथ दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.