Sultanpur News: मिश्रौली में शराब की दुकान में 87 हजार की चोरी हुई
सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मिश्रौली बाजार में बुधवार की रात चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया। यहां से चोर करीब 87 हजार रुपया नगद और शराब की आठ पाउच और डीवीआर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाक्षेत्र मधुबन गांव निवासी मनीष कुमार सिंह की मिश्रौली बाजार के करीब देशी शराब की दुकान है। बुधवार की रात सेल्समैन जयप्रकाश शराब की दुकान बन्द कर घर चला गया। रात को अज्ञात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुस आए। यहां से 87750 रुपया,आठ पाउच शराब और सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अयप्पा मंदिर का ताला तोड़ 25 हजार उड़ाए, चोर कैमरे में कैद सुबह जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुँचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.