Sultanpur News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
सुल्तानपुर, नवम्बर 5 -- Sultanpur News: अखण्डनगर। अखंड नगर क्षेत्र में स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में गुरुवार को अपर सचिव अभियोजन धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति महज सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियों को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नेतृत्व के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने 1090, 112, 1098 और 181 हेल्पलाइन की जानकारी देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.