Sultanpur News: मिशन शक्ति के तहत निकली जागरूकता रैली
सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को अमरुपुर बाजार में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल तथा चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरुपुर की बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा समाज में सम्मानजनक स्थान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अमरुपुर बाजार पहुंची। इस दौरान छात्राएं हाथों में महिला सुरक्षा से संबंधित पोस्टर और जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.