Sultanpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी
सुल्तानपुर, सितम्बर 10 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को गोसाईंगंज क्षेत्र के बीडीएम इंटर कॉलेज पांडेपुर सुरौली में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। एंटीरोमियो टीम ने छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन समेत अन्य नंबरों की जानकारी दी गई। थाने की महिला हेल्प डेस्क की भूमिका भी बताई गई। पुलिस टीम ने छात्राओं की समस्याएं जानीं और किसी परेशानी पर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.