सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: कादीपुर। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पलिया गोलपुर गांव के बाबूलाल के ऊपर कोतवाली में मारपीट के मामले में 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी । शनिवार को मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल को बनौटा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...