Sultanpur News: मामूली विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल
सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ऊंचहरा गांव में सोमवार दोपहर मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ऊंचहरा गांव निवासी प्रफुल्ल पाठक पुत्र सुनील पाठक सोमवार को अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनके ऊपर धरदार हथियार से हमला किया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को पहले थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसे उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल प्रफुल्ल पाठक ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.