Sultanpur News: माइनर की पटरी से 50 मीटर से अधिक मिट्टी चोरी
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । बभनगवा माइनर की पटरी से मिट्टी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। भदैंया ब्लॉक क्षेत्र की नरहरपुर ग्राम पंचायत में जंजीरा बाबा स्कूल के पास माइनर की पटरी पर बंधे के रूप में रखी गई करीब 50 मीटर से अधिक मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर उठा लिया गया। मिट्टी हटाए जाने से नहर की पटरी कमजोर हो गई है और बारिश के दौरान कटान का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक माइनर की पटरी से मिट्टी निकालकर लगातार ले जाई गई, लेकिन जिम्मेदार विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। यदि समय रहते पटरी को दुरुस्त नहीं कराया गया तो तेज बारिश के दौरान नहर में पानी बढ़ने पर कटान होने की आशंका बनी हुई है। इससे आसपास के खेतों और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसडीओ योगेश कुमार से बात की गई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.