सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के देवी मंदिरों में आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। बाजारों में फलाहार व पूजा सामग्री की दुकानों पर शनिवार को काफी भीड़ देखने को मिली। देवी मंदिरों के सामने प्रसाद व पूजा सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं। प्रसिद्ध देवी मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पर कतार में भक्तों को मातारानी के दर्शन कराया जायेगा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: मूर्ति विसर्जन में डीजे कॉम्पटीशन रहेगी रोकदेवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शहर के रुद्रनगर मोहल्ले में स्थित नयना देवी मंदिर को भव्यता के साथ सजाया गया है। वहीं वाराणसी रोड पर स्थित प्राचीन लोहामऊ देवी मंदिर में भी काफी तैयारियां की गई हैं। यहां पर ...