सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। मां की डांट से नाराज होकर मंगलवार की शाम घर से निकली बालिका के लापता होने पर परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। इस दौरान पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची के गायब होने की सूचना पर एसपी चारू निगम पीड़ित परिवार के पास पहुंचकर उनसे मिलीं। साथ ही आश्वासन देने के बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, एसपी के प्रयास पर करीब चार घंटे बाद पुलिस ने बच्ची सकुशल बरामद कर लिया। बालिका घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गली में सोती मिली। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम रात में मौके पर पहुंचीं। पीड़ित परिवार से वार्ता की। साथ ही बच्चे बरामद होने का आश्वान दिया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दलपत सहाय का पुरवा चोरमा निवासी सुनील यादव की बेटी मानवी (8) घर से नाराज होकर शाम को रोते हुए घर से नि...