Sultanpur News: महिला समूह एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न
सुल्तानपुर, अक्टूबर 28 -- Sultanpur News: कादीपुर। वैजयंती महिला समूह कादीपुर की संकुल संघ का एक दिवसीय अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। बुधवार को क्षेत्र पंचायत परिसर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने महिला समूह को और सक्रिय करने पर जोर दिया। कहाकि यह तभी संभव है जब समूह की सभी सखियां आगे आकर अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक अविनाश यादव ने अधिवेशन में मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति की विवेचना की। अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की 12 सखियों को सम्मानित किया गया। मौके पर समूह की अध्यक्ष नीलम, सचिव दुर्गावती एवं कोषाध्यक्ष सीता सहित समूह की सखियां भारी संख्या में मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.