Sultanpur News: महिला सभासद पर ठगी का आरोप
सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- Sultanpur News: लंभुआ। एक महिला सभासद पर एक आशा बहू ने अपने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख से ज्यादा धन हड़पने का आरोप लगाया है और पुलिस से शिकायत की है। उधर, सभासद ने सभी आरोपों को निराधार बताया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के आशा बहू के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले उसके बेटे को नौकरी दिलाने के लिए सभासद ने उससे यह रकम ले ली थी। उधर सभासद ने बताया कि आशा बहू द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने कोई रकम नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला उसके संज्ञान में नहीं आया है, संज्ञान में आने के बाद जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.