सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: कादीपुर। कोतवाली के कमरावा गांव की प्रमिला पत्नी छोटेलाल का आरोप है कि आठ जुलाई को सुबह लगभग नौ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी विपक्षीगण गाली गलौज देते हुए उसके रसोई घर में घुस गए और मारने पीटने लगे। जिससे उसे काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शनिवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अच्छेलाल,प्रियांशु एवं रंजना के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...