सुल्तानपुर, जुलाई 26 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता । स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में रविवार को घर में काम कर रही एक महिला को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा लेकर पहुंचे। क्षेत्र के सराय गोपाल गांव निवासी सना बानो पत्नी अब्बास अली, रविवार को अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती चिकित्सकों ने प...