सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश अभियान के तहत शुक्रवार को जयसिंहपुर पुलिस ने बरौंसा चौक और ग्रामीण बैंक के पास महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट वितरित किए। बरौंसा चौक पर कॉलेज जा रही छात्राओं को उपनिरीक्षक परमानन्द पांडेय ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस और 112 पुलिस आपात सेवा के लिए है। 1930 पर साइबर अपराध या ऑनलाइन ठगी की शिकायत की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: सैनिक पब्लिक स्कूल में बस-वैन चालकों का सत्यापन छात्राओं को किया जागरूक...