सुल्तानपुर, नवम्बर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। राणा प्रताप पीजी कॉलेज में विमर्श विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ राणा प्रताप कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महिला विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नारी की सामाजिक स्थिति, सनातन संस्कृति में महिला की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक मूल्यों तथा बच्चों के संस्कार और परवरिश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और सृजनशीलता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। उन्होंने कहाकि सप्तनारियों एवं त्रिदेवी की अवधारणा भारतीय परंपरा में नारी के गौरवशाली स्थान को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था में गृहिणी...