सुल्तानपुर, अगस्त 12 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के मलवा गांव में मंगलवार शाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बडी कार्रवाई कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कब्जे से तीन किलो 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तौल, पैकिंग के साथ नकदी भी बरामद की है।मंगलवार शाम करीब पांच बजे उपनिरीक्षक विनोद मिश्र, कांस्टेबल राम आसरे, अफजल परवेज खान, देवव्रत महिला सिपाही शिवानी की टीम ने मलवा गांव में कार्रवाई की। इस दौरान सुभाष सिंह और उसकी पत्नी अंजू सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से तीन किलो 960 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से गा...