Sultanpur News: मरछा में नारद मोह प्रसंग के साथ रामलीला का शुभारंभ
सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा क्षेत्र के मरछा गांव में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला का शुभारंभ नारद मोह एवं राम जन्म प्रसंग के मंचन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभुराज सिंह ने फीता काटकर किया। मरछा गांव में पिछले 26 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।रामलीला समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके उत्तम चरित्र और मर्यादाओं से लोगों को परिचित कराना है। गीत, संगीत और संवाद के माध्यम से रामायण की प्रमुख घटनाओं का मंचन किया जाता है। आयोजकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.