Sultanpur News: ममता हुई शर्मशार,झाड़ियों में बिलखता मिला नवजात
सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता। जिस मासूम ने अभी दुनिया में ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, उसे झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह बनमई गांव के मोड़ के पास झाड़ियों से नवजात के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। कपड़े के दुकान के झोले में नवजात झाड़ियों में बिलख रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में नवजात बालक का मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में उपचार चल रहा है। भटमई-जयसिंहपुर मार्ग से वनमई जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग झाड़ियों के पास पहुंचे तो वहां नवजात झोले में मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर भटमई चौकी प्रभारी सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.