Sultanpur News: मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतवार मनरेगा कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार सेवकों एवं तकनीकी सहायकों से कहा कि गांवों में अधिक से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और मनरेगा से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक का उद्देश्य उन्होंने कार्यों के चयन, श्रमिकों की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.