Sultanpur News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की कार कल्टीवेटर से भिड़ी
सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: बल्दीराय। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले में शामिल स्कॉर्ट इनोवा कार शुक्रवार को हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हसुई मुकुन्दपुर गांव के पास इनोवा ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, उसमें सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डेन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हलियापुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान खेत की जुताई कर हलियापुर से बहुरावां की ओर जा रहे ट्रैक्टर से काफिले की स्कॉर्ट इनोवा टकरा गई। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की कार कल्टीवेटर से टकराई, सभी सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.