Sultanpur News: मंगल बाजार सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में पारा चौराहे से मंगल बाजार जाने वाली मुख्य सड़क अक्सर जलमग्न रहती है। सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर स्थानीय दुकानदार जलभराव से परेशान हैं। सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है और इसमें कई गड्ढे हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की परंतु सड़क मरम्मत नहीं हो सकी। सड़क हजारों आबादी वाले गांव को प्रभावित करती है। मंगल बाजार पारा बाजार का प्रमुख चौराहा है। इस सड़क से स्कूली बच्चे व राहगीर बड़ी संख्या में आते जाते हैं। परंतु सड़क की स्थिति दयनीय है। लगभग पांच वर्षों से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। परंतु सड़क निर्माण नहीं हो रहा है। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.