Sultanpur News: भैंस की पूंछ से पड़े छीटों के विवाद में मां-बेटे पर हमला, केस दर्ज
सुल्तानपुर, जुलाई 17 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में भैंस की पूंछ हिलाने से कपड़ों पर छींटे पड़ने के विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोहरा निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम उनकी भैंस सड़क किनारे बंधी थी। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे आदित्य व उज्जवल उपाध्याय के ऊपर भैंस की पूंछ से छींटे पड़ गए। रात करीब आठ बजे उनका बेटा हरीश राजभर तेरही से भोजन कर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दोनों युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा गड़ासा से हमला कर दिया। बचाने पहुंचीं ऊषा देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.