Sultanpur News: भेरौरा प्रधान पर फर्जी मुकदमा लिखाने का ऑडियो वायरल
सुल्तानपुर, नवम्बर 1 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भेरौरा के प्रधान/ प्रशासक केश कुमार सिंह के ऊपर फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराने को लेकर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस प्रकार के किसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। ऑडियो में प्रधान के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने का बात की चर्चा की जा रही है। वायरल ऑडियो सुनने के बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है कि आखिर लोग इस तरह से साजिश करके फर्जीमुकदमे में फसाने का कार्य करते हैं। फिलहाल ऑडियो वायरल होने के बाद साजिशकर्ताओ के चेहरे से पर्दा उठ चुका है। वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.