Sultanpur News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत नौ पर केस
सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरायनपुर कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल पक्ष के महेंद्र प्रताप की तहरीर पर अरविंद, अंवेश, जगदीश, मोतीलाल, आंशू, विशाल, निर्मला देवी, सरोजलता और शोभावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि विवादित भूमि पर रखे छप्पर पर बरसात से बचाव के लिए प्लास्टिक की पन्नी डालने को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में महेंद्र प्रताप समेत कई लोग घायल हुए थे, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: छपरैल पर पन्नी लगाने को लेकर मारपीट, सात घायल थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.