सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे के फिरोजपुर कलां (समसपुर) निवासी सुर्मिला पत्नी रामप्रकाश गौतम ने पट्टीदार सुनील कुमार, उसकी पत्नी खुश्बू, श्रीराम और श्रीराम की बहू पर भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है।तहरीर के अनुसार गुरुवार की शाम भूमि में खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि श्रीराम ने महिला को धक्का देकर गिराने के बाद पीटा और चाकू से हमला किया। पति ने पहुंचकर उसे बचाया। महिला ने मंगलसूत्र गायब होने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: भूमि विवाद में महिला से मारपीट का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...