सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिखा सिंह ने आरोप लगाया है कि जमीन को लेकर राजबहादुर सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि एक जुलाई की रात राजबहादुर सिंह, उसके पुत्र राहुल व अमन तथा एक अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...