सुल्तानपुर, अक्टूबर 9 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। थाना क्षेत्र के बस्ती पहाड़पुर गांव में बुधवार शाम भूमि विवाद को लेकर फूलादेवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि विपक्षियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस महिला को अस्पताल ले आई। इलाज एवं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद फूलादेवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रवेश, राजितराम, घुन्नू और शोभावती के खिलाफ गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...